Search

 
 
 

पलामू : मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

 
Medininagar : मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 संपन्न होने के बाद सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया. सूची प्रकाशन के उपरांत पहली बार मतदाता बने युवाओं में उत्साहवर्धन के लिए विभाग स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया. इस अभियान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने भी भाग लिया. समाहरणालय परिसर में उन्होंने अपना सेल्फी लेकर नये वोटरों से भी अभियान में जुड़ने की अपील की. उनके साथ डालटनगंज ईआरओ अनुराग कुमार तिवारी व ऐईआरओ भी मौजूद रहे. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने कहा कि त्रुटिपूर्ण विलोपन प्रविष्टियों के सुधार तथा राजनीति, प्रशासन, मीडिया, कला व संस्कृति आदि किसी भी क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का नाम न छूटे, इसलिए इसकी भी जानकारी जल्द दी जाए और यदि किसी नागरिक का नाम छूटा है तो वे अपना नाम जुड़वाएं. इसे भी पढ़ें : राममय">https://lagatar.in/ayodhya-city-becomes-filled-with-ram-decoration-of-lord-shri-ram-begins/">राममय

हुई अयोध्या नगरी, प्रभु श्रीराम का श्रृंगार शुरू, मेहमानों का आने का सिलसिला जारी, आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा में नहीं होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही