Search

 
 
 

पलामू : गणतंत्र दिवस को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास, डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

 
Palamu :  मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के समारोह को लेकर आज परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. डीसी शशि रंजन और एसपी रीष्मा रमेशन ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली. परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों ने आकर्षक व भव्य परेड का स्वरूप प्रदर्शित किया. साथ ही डीसी-एसपी ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8a6929a3-5829-428f-ad62-6ac68033feeb.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" />

डीसी ने एनडीसी को दिया निर्देश, आगुंतकों के बैठने के लिए सुदृढ़ व्यवस्था करें

डीसी शशि रंजन ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया.  उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों ने बेहतर तरीके से परेड की तैयारियां की गयी है. परेड के दौरान किसी प्रकार की त्रुटिया न रहे, इसके लिए कमियों को यथाशीघ्र दूर किया जा रहा है. ध्वजारोहण समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उन्होंने एनडीसी को समारोह में आने वाले आगुंतकों के बैठने के लिए सुदृढ़ व्यवस्था करने का निर्देश दिया. एनडीसी से कहा कि मैदान में आये दर्शकों को किसी भी तरह का कोई समस्या ना हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. मैदान की साफ-सफाई, स्टेज डेकोरेशन और रंगरोगन का कार्य पूर्ण किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/28750dde-21f1-40e5-9fd2-1fdb6ad8ed18.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" />

एसपी ने परेड में भाग ले रहे सभी टुकड़ियों का हौसला अफजाई किया

एसपी रीष्मा रमेशन ने परेड में भाग ले रहे सभी टुकड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे ही 26 जनवरी को परेड सुंदर व खूबसूरत दिखे, इसके लिए आप सभी अपना शत प्रतिशत देंगे. उन्होंने सभी टुकड़ियों को पूरे स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की नसीहत दी. पूर्वाभ्यास परेड के मौके पर नजारत उप समाहर्ता चन्द्रशेखर कुणाल, एस एमपीओ भास्कर सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही