Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बिजली चोरी के आरोप में तीन लोगों पर प्राथमिकी

Advertisement
Advertisement
Piyush panday Mohammadganj (Palamu) : बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कनीय अभियंता सुभाष कुमार, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. सूचना के आधार पर गठित छापेमारी दल द्वारा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के शहजाद सिद्दीकी, भजनिया के अवधेश कुमार चौधरी और कृष्णा चौधरी को अवैध तरीके से बिजली उपभोग का दोषी पाया. उक्त लोगों पर विद्युत अधिनियम के तहत मोहम्मदगंज थाना में कनीय अभियंता सुभाष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

36 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया

इस संबंध में कनीय अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों के विरुद्ध कुल 36 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. श्री कुमार ने वैसे उपभोक्ता जो अबतक बिजली कनेक्शन नही लिये है, उन्हें यथाशीघ्र कनेक्शन लेने की सलाह दी है. और जिस उपभोक्ता का बिजली बिल 2 हजार से अधिक या बिजली विपत्र भुगतान का समय तीन माह से अधिक हो गया है, उन्हें बिजली बिल यथाशीघ्र भुगतान करने की बात कही है. छापेमारी दल में मानव दिवस कर्मी ललितेश्वर मेहता, जितेंद्र ठाकुर और मंटू मुंडा शामिल थे. इसे भी पढ़ें- संसद">https://lagatar.in/rahul-said-in-parliament-%e2%80%8b%e2%80%8bdouble-a-variant-spread-in-indias-economy-adani-ambani-everywhere/">संसद

में बोले राहुल – भारत की इकोनॉमी में ‘डबल A वैरिएंट’ फैला, हर जगह अडानी-अंबानी!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही