Search

 
 
 

पलामू : बिजली चोरी में सात पर प्राथमिकी, 1.23 लाख रुपये  का लगा जुर्माना

 
Hussainabad / Palamu : बिजली चोरी की रोक थाम को लेकर बिजली विभाग की  टीम ने हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में छापामारी की. छापामारी में बिजली चोरी करते हुए सात लोग पकड़े गये, जिनके खिलाफ हैदरनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इन सभी पर 1.23 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है. विभाग के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत बोर्ड के निर्देश पर गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें सिमरसोत, कुकही, भाई बिगहा समेत अन्य गांव के सात लोगों के खिलाफ हैदरनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. इसे भी पढ़ें-आईबी">https://lagatar.in/tapan-deka-becomes-ib-chief-extended-tenure-of-raw-chief-samant/">आईबी

प्रमुख बने तपन डेका, रॉ चीफ सामंत का बढ़ा कार्यकाल विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े गए लोगों पर 8 हजार रुपए से 45 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया गया है. छापामारी टीम का गठन सहायक अभियंता संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया था. टीम के अन्य सदस्यों में कनीय अभियंता के अलावा मानव दिवस कर्मी जितेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार और धर्मेंद्र विश्वकर्मा शामिल थे. कनीय अभियंता प्रदीप सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर पांच हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया है, वे अपना बकाया भर दें.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही