Search

 
 
 

पलामूः मेदिनीनगर के राजधानी कॉम्पलेक्स में लगी आग, लाखों का नुकसान

 
Palamu: मेदिनीनगर बाजार स्थित राजधानी कॉम्पलेक्स बिल्डिंग में दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई. आग कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान और द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में लगी. इसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को फोन किया. मौके पर पहुंची दमकल की टीम और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. करीब छह घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया. आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें- महगामा">https://lagatar.in/3-santhal-news-together-including-body-of-youth-recovered-from-water-filled-pit-in-mahagama/">महगामा

में पानी से भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद समेत संथाल की 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही