Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : भाजपा नेता के आम बागान में लगी आग, डेढ़ सौ पौधे जले, जांच की मांग

शरारती तत्वों ने मेरे आम बागवानी में लगाई आग, पुलिस करे जांच : किशोर Medininagar : पलामू जिले के नवा बाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय के आम बागवानी में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी. आग लगने से करीब डेढ़ सौ पौधे जल गए. भाजपा नेता किशोर कुमार पांडे ने बताया कि बसना प्रखंड नावा बाजार में मनरेगा योजना के तहत 6 एकड़ में आम बागवानी 2021 में करवाया था. मेरा आम बागवानी बहुत अच्छे से विकास कर रहा था, लेकिन शनिवार की दोपहर में किसी शरारती तत्व ने आग लगाकर मेरे आम बागवानी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, जिसमें लगभग डेढ़ सौ पौधे जल गए हैं. आम बागवानी बचाने में अपर समाहर्ता व आपदा प्रबंधन अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह, नावा बाजार प्रखंड के बीडीओ, बीपीओ, ग्राम सेवक, रोजगार सेवक, पंचायत के मुखिया चंदन कुमार व ग्रामीणों ने भरपूर सहयोग किया. नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार ने भी आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया. श्री पांडे ने थाना प्रभारी नावा बाजार और पलामू एसपी से आग्रह किया कि इस घटना की गंभीरता से जांच कर कानून सम्मत कार्रवाई की जाए. ताकि इस प्रकार घटना की पुनरावृति ना हो. इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-team-formed-to-investigate-vikas-talab-co-asked-for-report/">खबर

का असर : विकास तालाब की जांच के लिए टीम गठित, सीओ ने मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही