Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : आरपी सिन्हा अस्पताल के सामने दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग

Medininagar : पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नवाटोली स्थित डॉ. आरपी सिन्हा अस्पताल के सामने बुधवार की देर शाम दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हुई. घटना के समय एक दुकान पर चार युवक और एक युवती मौजूद थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवक चाकू लेकर वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में किसी बात पर विवाद बढ़ गया. पहले से मौजूद युवकों में से एक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. हालांकि कि किसी को गोली नहीं लगी. फायरिंग के बाद कुछ युवक वहां से फरार हो गए. इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए सभी युवक पहाड़ी मोहल्ला के रहने वाले हैं. शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही