Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : NH-98 निर्माण कार्य में लगी कंपनी के कर्मी पर फायरिंग, घायल

Advertisement
Advertisement
Palamu  :  जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित चपरवार में एनएच-98 निर्माण कार्य में लगी शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने  फायरिंग की है. इस गोलीबारी में कर्मचारी को पैर में गोली लगी है.  घायल अवस्था में कर्मी को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा, छतरपुर एसडीपीओ अजय कुमार समेत कई वरीय अधिकारी वहां पहुंचे. पुलिस ने नेशनल हाईवे 98 में नाकाबंदी कर दिया है और बाइक सवार अपराधियों की तलाश कर रही है. (पढ़ें, पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-and-khatiani-party-leader-amit-mahto-surrendered-court-sent-to-jail/">पूर्व

विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल)

लेवी या रंगदारी के लिए अपराधियों ने की होगी गोलीबारी

जानाकारी के अनुसार, घायल कर्मी शिवजी दास पेशे से ठेकेदार है, जो कंपनी के लिए मजदूर मुहैया कराता है. शिवजी दास बिहार के मुजफ्फरपुर के रायघाट के रहने वाला है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को तीन बाइक सवार अपराधी शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर आये और तीन फायरिंग की. फायरिंग के बाद भागने के क्रम में शिवजी दास के पैर में गोली लग गयी. पिपरा थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. ऐसी आशंका है कि रंगदारी या लेवी के लिए बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.  पुलिस के अनुसार, कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पहले रंगदारी से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं दी थी. जिस जगह पर गोलीबारी की गयी है,  वहां तीन वर्ष पहले नक्सलियों ने एक स्टोन माइंस पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-organizes-my-booth-strongest-program/">लातेहार

: बीजेपी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का किया आयोजन
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही