Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : सीमेंट लदे ट्रक लूट कांड में शामिल पांच अपराधकर्मी गिरफ्तार, ट्रक और सीमेंट भी बरामद

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) : पलामू पुलिस ने सीमेंट लदे ट्रक लूट कांड में संलिप्त पांच  लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लुटे गये ट्रक तथा उसपर लदे सीमेंट को भी एक गोदाम से बरामद कर लिया है. लूट कांड में शामिल एक अन्य अपराधकर्मी की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार अपराधकर्मियों में पांकी थाना क्षेत्र के डंडार कला निवासी मनदीप कुमार रवि एवं कामत गांव निवासी चंदन कुमार सिंह, वही लेस्लीगंज के जामुनडीह क्षेत्र के रहने वाले मानिक शर्मा ,अनुज कुमार तिवारी एवं आशीष कुमार चौबे का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें-चतराः">https://lagatar.in/chatra-smuggler-arrested-with-huge-quantity-of-ganja-police-gathering-information-about-gang-members/">चतराः

भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, गिरोह के सदस्यों की जानकारी जुटा रही पुलिस इस बाबत मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 25 मार्च को चार बजे पुरुलिया से सीमेंट लोड कर पांकी की ओर आ रहे ट्रक (नंबर JH09R  -18 97) को कारीमाटी घाटी के पास हथियारबंद चार अपराधकर्मियों ने सड़क के बीचो- बीच मोटरसाइकिल लगाकर ट्रक एवं ड्राइवर को अगवा कर लिया. इस क्रम में चालक को ट्रक के केबिन में ही बंधक बनाया गया था. उसे कंबल ओढ़ा कर सोने को विवश कर दिया गया. इसे भी पढ़ें-असम">https://lagatar.in/the-50-year-old-border-dispute-between-assam-meghalaya-ends-the-cm-of-both-the-states-signed-the-agreement/">असम

मेघालय के बीच 50 साल पुराने सीमा विवाद का अंत, दोनों राज्यों के सीएम ने किये समझौते पर हस्ताक्षर कुछ दूर चलने के बाद अपराधकर्मियों ने एक मोटरसाइकिल से ट्रक चालक को अज्ञात स्थान में छोड़  आए थे. चालक द्वारा किसी तरह से इसकी सूचना पांकी पुलिस को दी गयी. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया. इसमें गुप्तचर एवं तकनीकी शाखा की मदद से लेस्लीगंज के जामूनडी स्थित एक सिग्मेंट विक्रेता के गोदाम से भारत कंपनी के 490 बोरा लूट का सीमेंट बरामद कर लिया गया. जबकि 10 बोरा सिमेंट ट्रक से उतारने के क्रम में बोरी फटने के कारण नष्ट हो गया था. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-district-in-the-grip-of-viral-fever-queue-of-patients-in-sadar-hospital/">देवघर

जिला वायरल बुखार की चपेट में, सदर अस्पताल में लगी मरीजों की कतार गोदाम के मालिक व अन्य संदिग्धों से पूछताछ के बाद आसेहार के घने जंगल से ट्रक की निगरानी में खड़ा एक अपराधकर्मी को भी पकड़ा गया और ट्रक भी बरामद कर लिया गया.  कड़ी पूछताछ के बाद सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि इसमें एक अन्य अभी भी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इधर छापामारी दल में पांकी थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ,पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन गौरव ,अवध किशोर पांडे, हवलदार भरदूल पासवान एवं सुमित संजय लकड़ा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही