Search

 
 
 

पलामू : भगत तेंदुआ में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, ग्रामीणों ने योग शिक्षक को किया सम्मानित

 
Akhilesh kumar Hariharganj (Palamu) : भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में हरिहरगंज के भगत तेंदुआ काली मंदिर के समीप आयोजित निःशुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का समापन गुरुवार को हो गया. योग शिक्षक सह दिव्य पारा मेडिकल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रति दिन एक घंटा देश के लिए और एक घंटा देह के लिए ध्यान रखें तो न कभी देश गुलाम होगा और न देह बीमारी से गुलाम  होगा. इस दौरान सेवानिवृत सैनिक बिनोद कुमार सिंह ने योग शिक्षक की शिविर आयोजित करने के लिए सराहना की. उन्होंने लोगों से नित्य योगाभ्यास को अनुकरणीय बताते हुए इसे अपनाने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-engineer-niranjan-becomes-chief-engineer-of-icha-galudih-complex/">आदित्यपुर

: इंजीनियर निरंजन बने ईचा गालूडीह कॉम्पलेक्स के मुख्य अभियंता

बच्चों को सही संस्कार और शिक्षा के प्रति  जोर दिया

वहीं समाजसेवी परीखा  पासवान गुप्ता पासवान,गणपत पासवान विनय पासवान सहित कई वक्ताओं ने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनाने के साथ ही बच्चों को सही संस्कार और शिक्षा के प्रति विशेष जोर दिया. शिविर में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी योगाभ्यास कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान योग शिक्षक डॉ. संजय कुमार ने सैंकडों लोगों के बीच नशा से मुक्ति,गैस कब्जियत और दर्द निवारक औषधीय दवा तथा स्व लिखित हनुमान चालीसा का वितरण किया. इसके पहले ग्रामीणों ने सामूहिक तौर पर योग शिक्षक डॉ. संजय को पगड़ी, अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंटकर उन्हें सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें-सिंदरी:">https://lagatar.in/sindri-mass-movement-against-irregularities-in-power-block-bablu-mahto/">सिंदरी:

 पेवर ब्लॉक में अनियमितता के खिलाफ मासस करेगी आंदोलन : बबलू महतो

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर परीखा पासवान, विनय पासवान,लक्ष्मण पासवान,राजकुमार सिंह,विजय पासवान,नकुल पासवान,बीरेंद्र पासवान,शिवन पासवान,रामनाथ पासवान,पूनम देवी,लीलावती देवी,कलावती देवी,सविता देवी,उपेंद्र कुमार,जगदीश पासवान,प्रवेश राम,शिवकुमार पासवान,सुरीठ बैठा,मुखदेव पासवान, राम उद्देश्य राम,बालकेश मेहता,स्वरूप पासवान,दीपू राम,अर्जुन पासवान,आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही