Search

 
 
 

पलामूः डायट में लोक नृत्य की धूम, पिपरा की छात्राएं रहीं अव्वल

प्रतियोगिता में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पिपरा की छात्राएं प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पांकी द्वितीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाटन की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं. विजेता प्रतिभागियों को शिल्ड, प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
 

Medininagar : पलामू जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मेदिनीनगर के प्रांगण में शुक्रवार को जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अमृता सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह ने किया. संकाय सदस्य मोहम्मद हसन रजा, नूतन कुमारी, मृत्युंजय कुमार, मोहम्मद शाहिद अनवर, जीतेंद्र कुमार तिवारी, निर्णायक मंडली के सदस्य फोटोग्राफर सैकत चटर्जी व अनीशा तिवारी ने उनका सहयोग किया.


कार्यक्रम में लोक नृत्यों की धूम रही. इसमें पिपरा की छात्राएं अव्वल रहीं. प्राचार्य अमृता सिंह ने कहा कि लोक नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है. विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से हमारी परंपराएं जीवंत बनी रहती हैं. उन्होंने समूह गायन की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला. प्रभारी प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह ने लोक नृत्य की उपयोगिता, उसकी समसामयिक प्रासंगिकता व भविष्य की प्रतिभाओं को मंच देने की आवश्यकता पर जोर दिया. मनीष तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.

 

प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लेस्लीगंज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हुसैनाबाद, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय मोहम्मदगंज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पांकी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चैनपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सतबरवा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनातू, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तरहसी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छतरपुर, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पिपरा व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरगंज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

 

प्रतियोगिता में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पिपरा की छात्राएं प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पांकी द्वितीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाटन की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं. विजेता प्रतिभागियों को शिल्ड, प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संचालन जीतेंद्र कुमार तिवारी ने किया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही