Search

 
 
 

पलामू : पांकी प्रेस क्लब का गठन, मुकेश अध्यक्ष, संरक्षक बने शिवशंकर पासवान

 
Panki, Palamu : पांकी प्रखंड के आंचलिक पत्रकारों की बैठक मंगलवार को रांची रोड स्थित माही रेस्टोरेंट में हुई. इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर पासवान ने की. इसमें प्रखंडस्तरीय संघ का गठन किया गया. पांकी प्रेस क्लब के नाम से यह संघ जनहित के मुद्दों पर कार्य करेगी. सर्वसम्मति से शिवशंकर पासवान को पांकी प्रेस क्लब का संरक्षक जबकि मुकेश कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. साथ ही बैठक में शाहिद आलम व पिंटू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया. नंदन कुमार को सचिव, अमित कुमार शर्मा को सहसचिव, रविन्द्र कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष और कमलेश कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/ban-on-running-coaching-classes-from-9-am-to-4-pm-in-bihar/">बिहार

में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कोचिंग क्लास चलाने पर पाबंदी

इन्हें बनाया गया सदस्य

महबूब आलम, अमलेश ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, सतीश कुमार, संजीव कुमार प्रजापति को पांकी प्रेस क्लब का सदस्य मनोनीत किया गया. मौके पर नव चयनित अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि पांकी के पत्रकारों ने हम पर विश्वास जताया है, यह काफी सराहनीय है. पत्रकार हितों को ध्यान मे रखते हुए पत्रकारों की पूरी टीम कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें :विष्णु">https://lagatar.in/vishnu-aggarwal-was-sent-jail-lawyer-asked-on-what-basis-the-arrest-was-madehearing-again-on-wednesday/">विष्णु

अग्रवाल को भेजा गया जेल, वकील ने पूछा-किस आधार पर हुई गिरफ्तारी,बुधवार को फिर सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही