Search

 
 
 

पलामू : पूर्व मेयर अरूणा शंकर ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र

 
सरकारी जमीन पर बसे लोगों का कैंप लगवाकर कटवाएं रसीद : अरूणा शंकर Medininagar: मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर मेदिनीनगर में सरकारी जमीन पर बसे लोगों का कैंप लगवाकर रसीद कटवाने की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा है कि आपके पुलिस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मैंने मौखिक एवं लिखित शिकायत की थी कि शहर का एक खास भाग हमीदगंज, कुंड एरिया, बैरिया, पहाड़ी, टीवी टावर आदि क्षेत्र में भू-माफिया परिवार द्वारा कुछ दलालों के मार्फत प्रतिदिन कमाने खानेवालों को कम कीमत का झांसा देकर सरकारी भूमि को अपना बताते हुए वर्षों से बेच रहे हैं. यह झारखंड का सबसे बड़ा भूमि घोटाला है. इन क्षेत्र में बसे लोगों का जमीन रजिस्ट्री के अभाव में आज तक स्थानीयता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया. साथ ही कई सरकारी योजनाओं से वे लोग वंचित हैं. हद तो यह है कि वर्षों पुराना मृत बच्चों को दफनाने हेतु श्मशान घाट भी गायब हो गया. इसे भी पढ़ें-PIL">https://lagatar.in/eds-witness-in-pil-cash-case-said-rajeev-kumar-was-ticketed-twice-and-sent-to-kolkata/">PIL

कैश कांड में ED के गवाह ने कहा- राजीव कुमार को दो बार टिकट कटवाकर कोलकाता भेजा

बिना सरकारी अनुमति के बेचा जा रहा बालू-पानी : अरूणा शंकर

अरूणा शंकर ने कहा कि अब तो माफिया परिवार द्वारा बिना सरकारी अनुमति के पानी, बालू आदि भी बेचा जा रहा है. अरूणा शंकर ने उस एरिया में सरकारी भूमि पर बसे लोगों को भूमि सेटल कर रसीद काटने की मांग की है ताकि वे लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें. प्रथम महापौर ने जिला प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत होने के लिए छानबीन प्रारंभ करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमें विश्वास है जिला प्रशासन जल्द दूध का दूध और पानी का पानी करेगा. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-repair-of-road-with-the-help-of-villagers-labor/">सिमडेगा

: ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क की मरम्मति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही