Search

पलामू : पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे पर NHI के जूनियर इंजीनियर और कर्मियों को पीटने का आरोप, FIR

Palamu : विश्रामपुर (पलामू) के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पर एनएचआई के जूनियर इंजीनियर और कर्मियों को पीटने का आरोप लगा है. इस मामले में पलामू नावा बाजार थाना में चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, उनके पीए और आठ-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. नावाबाजार थाना कांड संख्या 45 / 23 के तहत चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पर आईपीसी की धारा 147, 149, 341, 342, 353, 323, 447, 504 506 लगाई गयी है.

पड़वा मोड़ पर कैंप कार्यालय बनाया गया है

बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पलामू में नेशनल हाइवे (एनएच) 75 पर  पड़वा मोड़ तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है. फोरलेन सड़क बनाने के लिए नावा बाजार थाना क्षेत्र के पड़वा मोड़ पर कैंप कार्यालय बनाया गया है. इस प्रोजेक्ट के इंचार्ज पार्थ घोष ने नावा बाजार थाना को दिये आवेदन में लिखा है कि चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे अपने निजी सहायक और 8 -10 अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय में घुसे.

ददई दुबे पर थाना प्रभारी को फोन पर धमकाने का आरोप

पार्थ घोष ने आरोप लगाया कि उन्होंने कंपनी के जूनियर इंजीनियर दीपांजन दत्ता सहित अन्य कर्मियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की.  नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने बताया कि इस मामले में एफआइआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. पूर्व मंत्री ददई दुबे पर आरोप है कि उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को फोन पर धमकाया है.  घटना के दौरान एनएचएआई के कैंप कार्यालय में तैनात एक रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर को भी पीटा गया है. घटना बुधवार देर शाम की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. कंपनी द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp