Search

 
 
 

पलामू : पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने थाना कैंपस में की आत्महत्या, 4 दिन पहले एसपी ने किया था निलंबित

 
Palamu :  नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने आत्महत्या कर ली है. लालजी यादव ने थाना कैंपस में ही आत्महत्या किया है. बताया जा रहा है कि चार दिन पहले लालजी यादव को नावाबाजार थाना प्रभारी पद से निलंबित किया गया था. इधर रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देने गए थे वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली. लालजी यादव 2012 बेच के दारोगा थे. इसे भी पढ़ें -  PLFI">https://lagatar.in/nivesh-kumar-arrested-for-supplying-arms-and-ammunition-to-plfi-supremo-dinesh-gop/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप को हथियार व कारतूस समेत अन्य चीजों की आपूर्ति करने के वाला निवेश कुमार गिरफ्तार

चार दिन पहले एसपी ने किया था निलंबित

बताया जा रहा है कि बीते 06 जनवरी को एसपी चंदन सिन्हा ने नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव को निलंबित कर दिया था. लालजी यादव पर डीटीओ से अभद्र व्यवहार और वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन का आरोप था. एसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी. जिसके बाद एसपी ने लालजी यादव को निलंबित कर दिया था. इसे भी पढ़ें - जेल">https://lagatar.in/photo-of-criminal-sujit-sinha-having-liquor-party-in-jail-goes-viral-mandal-is-locked-in-jail-gumla-2/">जेल

में अपराधी सुजीत सिन्हा का शराब पार्टी करते फोटो वायरल, मंडल कारा गुमला में है बंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही