नक्सलियों के पास से हथियार समेत कई सामग्री बरामद
Medininagar : पलामू पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जेजेएमपी के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके पास से हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सलियों से पलामू पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होंगे. दरअसल पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि पलामू के इलाके में जेजेएमपी के नक्सली लेवी के लिए घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी सूचना के आलोक में पलामू पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था. सर्च अभियान में पुलिस ने जेजेएमपी के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा समेत कई सामग्रियों को बरामद किया है. पुलिस ने मौके से जेजेएमपी के राजू कुमार साव, धर्मेंद्र भुइयां, जगन उरांव और सतन उरांव को गिरफ्तार किया है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन जन्म मुक्ति परिषद के ध्रुव के कहने पर सभी लेवी के लिए हिंसा की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे. गिरफ्तार नक्सली धर्मेंद्र कुमार पांकी थाना क्षेत्र के नवागढ़, सतन और जगन उरांव पांकी थाना क्षेत्र के सुरजीन, जबकि राजू साव पांकी थाना क्षेत्र के राधाडीह का रहने वाला है. पूरे मामले में पलामू पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी. गिरफ्तार नक्सलियों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. दरअसल गिरफ्तार नक्सली इलाके में कई विकास योजनाओं से लेवी वसूलने के लिए धमकी दे रहे थे.
छतरपुर : सीएसपी सेंटर से 4.40 लाख की लूट
हथियार के बल पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
छत्तरपुर : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी के इलाके में एक ग्राहक सेवा केंद्र से करीब 4.40 लाख की लूट हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार छत्तरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी में नागेंद्र यादव नामक सीएसपी संचालक अपने केंद्र में बैठा हुआ था. इसी क्रम में एक बाइक से तीन नकाबपोश अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर 4.40 लाख रुपए लूट लिए. छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है. पुलिस अपराधियों को चिन्हित करने की कोशिश कर रही है. पुलिस इलाके में सर्च अभियान भी चला रही है और नेशनल हाईवे स्टेट हाईवे समेत ग्रामीण इलाके की सभी सड़कों को सील किया गया है. जिस जगह पर सीएसपी मौजूद है, वहां पर एक सरकारी स्कूल का भी संचालन होता है. एक लंबे अरसे के बाद छत्तरपुर के इलाके में इस तरह की लूट की घटना हुई है. जानकारी के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक बैंक से रुपए निकाल कर रखा हुआ था. जिस वक्त घटना हुई है उसे वक्त ग्राहक सेवा केंद्र मात्र एक ग्राहक मौजूद था.
इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-market-closed-in-protest-against-businessman-murder-sit-formed-to-investigate/">पलामू
: कारोबारी हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद, जांच के लिए एसआईटी गठित [wpse_comments_template]
: कारोबारी हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद, जांच के लिए एसआईटी गठित [wpse_comments_template]
Leave a Comment