Search

 
 
 

पलामू: युवक की हत्या के आरोप में महिला सहित चार लोग गिरफ्तार

 
Palamu: जिला पुलिस को आज फिर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. तीन दिन पहले संदीप उरांव नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी. जिसमें सभी फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पलामू सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चियांकी गांव में जमीन के विवाद को लेकर संदीप उरांव की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के आरोप मृतक संदीप के मौसा और मौसेरे भाई पर लगा था. घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे. लिहाजा पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी. इसी क्रम में सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने टीम बनाकर सभी आरोपी को गुरयाही जंगल से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया हुआ चाकू भी जप्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें- फूड">https://lagatar.in/cabinet-approves-pli-scheme-for-food-processing-10900-crore-subsidy-to-be-given/43922/">फूड

प्रोसेसिंग की PLI स्कीम को कैबिनेट की मंजूरी, 10,900 करोड़ की दी जायेगी सब्सिडी

जमीन के विवाद में हत्या की आशंका

सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि, चियांकी में 3 दिन पहले जमीन के विवाद में संदीप उरांव नाम के युवक की उनके मौसा और मौसेरे भाई के साथ दो अन्य लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी. मृतक युवक के परिजनों द्वारा इन चारों के खिलाफ थाना में प्राथमिक दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छापेमारी कर आरोपी मृतक के मौसा वीरेंद्र उरांव, विनोद उरांव, संजीत उरांव एवं मौसी कालो देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- Article">https://lagatar.in/imran-government-who-brock-relation-with-india-due-to-article-370-ready-to-start-trade/43913/">Article

370 को लेकर रिश्‍ते तोड़नेवाली इमरान सरकार भारत के साथ व्‍यापार शुरू करने को तैयार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही