Search

 
 
 

पलामू : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

 
Palamu:  शादी समारोह से घर वापस लौट रही 11 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना मंगलवार देर रात की है. लोगों के मुताबिक पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पीड़िता अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई हुई थी. शादी समारोह में भाग लेने के बाद वह दोस्तों के साथ घर वापस लौट रही थी. वापस लौटने के दौरान पीड़िता के साथ उसके दोस्त भी थे. इसी क्रम में तीन युवकों ने लड़की और उसके दोस्तों को दौड़ाया. तीनों युवकों ने नाबालिग लड़की को पकड़ लिया और जंगल में लेकर चले गए. जंगल में तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद पीड़िता के दोस्तों में शोर मचाना शुरू कर दिया था. इसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. छतरपुर एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-rs-5-lakh-65-thousand-found-from-car-during-checking/">लातेहार

: चेकिंग के दौरान कार से मिले 5 लाख 65 हजार रुपये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही