Search

 
 
 

मुहर्रम को लेकर पलामू, गढ़वा और लातेहार पुलिस अलर्ट मोड पर, निकाला फ्लैग मार्च

 
Sanjeet yadav  Palamu : मुहर्रम को लेकर पलामू, गढ़वा और लातेहर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है. मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है. तीनों जिलों को हर स्तर पर एहतियात बरतने के आदेश दिए गए हैं. 3 जिलों में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के अतिरिक्त बल की तैनात की गई है. इसकी जानकारी पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने लगातार डॉट इन को दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/16-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आईजी श्री लकड़ा ने कहा कि तीनो जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. तीनों जिलों में अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. जिलों में अग्निशमन की टीमों को भी पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है. मुहर्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली गई है. प्रत्येक जिले के एसपी को अपने स्तर पर सभी संवेदनशील स्थलों पर खासतौर से चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. इधर पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि मुहर्रम को लेकर इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है. संवेदनशील जगहों पर ड्रोन कैमरा का भी इस्तमाल किया जा रहा है. सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निबटने के निर्देश दिए गए हैं. मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के लिए जिला स्तर पर लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जल">https://lagatar.in/center-gave-10865-crores-for-jal-jeevan-mission-only-3065-crores-spent-in-jharkhand/">जल

जीवन मिशन के लिए केंद्र ने दिए थे 10865 करोड़, झारखंड में खर्च हुए सिर्फ 3065 करोड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही