Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, चार से अधिक लोग घायल

Medininagar: पलामू जिला के डाल्टनगंज के बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक की बिल्डिंग के निचले हिस्से में रविवार करीब डेढ़ बजे गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई. घटना में चार से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों के अनुसार बिल्डिंग के नीचे एक साथ कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे. इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Uploaded Image

गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना में घायल युवक.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रही है. साथ ही दमकल वाहन भी पहुंच चुका है और आग बुझाने का काम जारी है.

घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. आग लगने और सिलेंडर फटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही