सखी मंडल की महिलाओं का प्रमंडलीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महासम्मेलन आयोजित सीएम चम्पाई सोरेन ने रांची में आयोजित राज्यस्तरीय महिला महासम्मेलन से ऑनलाइन महिलाओं को किया संबोधित पलामू :सखी मंडल की महिलाओं का प्रमंडलीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महासम्मेलन का आयोजन शिवाजी मैदान में किया गया. इस आयोजन में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के सखी मंडल से जुड़ी करीब दस हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं मंत्री आलमगीर आलम ने रांची से ऑनलाइन जुड़कर महिलाओं को संबोधित किया. साथ ही प्रमंडल स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने सखी मंडल की महिलाओं की आर्थिक समृद्धि, उत्थान, उनके बदलाव एवं राज्य के विकास में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया
: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 103 युवकों से लाखों की ठगी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/12rc_m_90_12022024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
: आदिकाल से अंकित है दुर्गा की सवारी बाघ के पदचिन्ह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/12rc_m_91_12022024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सखी मंडल से महिलाओं में हो रहा विकास : बैद्यनाथ राम
लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि देश की आधी आबादी आगे आ रहीं हैं. सखी में से जुड़कर महिलाएं सबल बन रही हैं। महिलाओं में बौद्धिक, आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन हुआ है. आत्मसम्मान में जागृति आई है. कल तक गृहिणी बनकर चौखट के अंदर तक रहने वाली महिलाओं में आज आत्मविश्वास बढ़ा है. उनका सामाजिक पहचान बनी है. महिलाएं स्वयं पर भरोसा करें. अपने आप को आगे लाकर समाज का उत्थान करें और अपने अंदर की क्षमता को और विकसित करें. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-103-youths-cheated-of-lakhs-in-the-name-of-getting-jobs-in-railways/">धनबाद: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 103 युवकों से लाखों की ठगी
मजबूत हो रही हैं महिला : रामचंद्र सिंह
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं मजबूत हो रही हैं. सरकार महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं लाकर उन्हें मजबूत करने का कार्य किया है. सखी मंडल से आज हजारों महिलाएं जुड़कर आत्मसम्मान की जीवन जी रही हैं. सखी मंडल की दीदियां विभिन्न उत्पादों का निर्माण भी कर रही हैं. इन उत्पादों को सरकार के स्तर से बाजार भी उपलब्ध कराया जा रहा है.alt="" width="600" height="340" />
सखी मंडल की दीदियों के लिए बनेगा हॉल : शशिभूषण मेहता
पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि सखी मंडल से जुड़ने से महिलाओं में जागृति आई है. समूह से जुड़ने से महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ा है. उन्होंने सखी मंडल की दीदियों के संवर्धन, आर्थिक मजबूती के लिए पांकी विधानसभा क्षेत्र में क्लस्टर स्तर पर हॉल बनाने की घोषणा की, ताकि दीदियों को बैठक करने में सहूलियत हो. साथ ही पांकी विधानसभा क्षेत्र के समूह की करीब पांच हजार से अधिक दीदियों को बैठने हेतु दरी एवं बक्शा उपलब्ध कराने की बातें कही.लखपति गांव बनाने की दिशा में हो रहा कार्य: उपायुक्त
उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि प्रमंडलीय महासम्मेलन में तीनों जिले यथा पलामू, गढ़वा और लातेहार की 10 हजार से ज्यादा दीदियां भाग ले रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रमंडल में चार लाख 50 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं. सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं और अपने जीवन में परिवर्तन लाने के लिए तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल में 40441 सखी मंडलों का गठन हुआ है. 39,087 सखी मंगल को चक्रीय निधि की राशि एवं 38,855 सखी मंडल को सामुदायिक निवेश की राशि दी जा चुकी है. साथ में बैंक क्रेडिट सपोर्ट 36,179 सखी मंडलों को दिया जा चुका है. उपायुक्त ने कहा कि फूलों-झानों आशीर्वाद अभियान के तहत सखी मंडल की दीदी सम्मानजनक आजीविका से जुड़ी हैं. कृषि और गैर कृषि आजीविका गतिविधि से 23,473 से ज्यादा लखपति दीदी बनकर अपने घर रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब लखपति दीदी गांव बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है. उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं की उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री की दिशा में हो रहे कार्यों सहित उनके अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-the-footprints-of-the-tiger-riding-durga-are-imprinted-since-ancient-times/">सिमडेगा: आदिकाल से अंकित है दुर्गा की सवारी बाघ के पदचिन्ह
उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में सखी मंडल की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ सखी मंडल के रूप में सीमा सखी मंडल चैनपुर पलामू एवं साकेत सखी मंडल भंडारिया को सम्मानित किया गया. सर्वश्रेष्ठ ग्राम संगठन के रूप में हरियाली ग्राम संगठन सतबरवा पलामू एवं पताशा ग्राम संगठन गढ़वा को सम्मानित किया गया. वहीं सर्वश्रेष्ठ संकुल संगठन के रूप में धावाड़ीह संकुल संगठन सतबरवा, पलामू एवं कल्याणपुर संकुल संगठन, गढ़वा को सम्मानित किया गया.परिसंपत्तियों का वितरण
कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से लाभुकों को डमी चेक प्रदान किया गया. चक्रीय/सामुदायिक निधि से लातेहार के सुनीता देवी, पलामू के लालती देवी और गढ़वा की पूनम देवी को लाभान्वित किया गया. पलामू के रिंकी देवी लातेहार की मीना देवी और गढ़वा की शबाना खातून को बैंक लिंकेज से जोड़ा गया. वहीं फूलों झानो आशीर्वाद अभियान के तहत नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) की किरण देवी एवं बबली कुमारी को लाभान्वित किया गया.alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment