Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : महिलाओं को सौगात, अत्याधुनिक सुविधा से लैश पिंक सिटी बस सेवा शुरू

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय से मंगलवार को चार पिंक सिटी बस को रवाना किया गया. नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मंगल सिंह , डीडीसी सह नगर आयुक्त रवि आनंद, सहायक नगर आयुक्त परितोष कुमार समेत नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों ने पूजा-अर्चना कर पिंक सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पिंक सिटी बस के शुभारंभ के मौके पर महिलाओं ने कहा कि नगर निगम के द्वारा यह एक अच्छी पहल की गई है. महिलाओं के लिए शहर में पिंक सिटी बस की शुरुआत की गई है. यह चारों बसें नगर निगम क्षेत्र के पौश इलाके में चलाई जा रही है. शहर के चियांकी, रेड़मा, पोखराहा, पांकी रोड, छह मुहान, बाईपास रोड, बैरिया चौक, बिस्फुटा चौक, सिंगरा रोड, चैनपुर में पिंक सिटी बस चलेगी. इस बस का किराया पांच रुपये रखा गया है, जिससे महिलाओं को काफी सुविधा होगी. पिंक सिटी बस को महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से शुरू किया गया है. इसमें सीसीटीवी कैमरा,जीपीएस, मोबाइल चार्जिंग प्लग की भी सुविधा दी गई है. इसे भी पढ़ें :  बेटे">https://lagatar.in/order-issued-for-release-of-bahubali-leader-anand-mohan-before-sons-engagement/">बेटे

की सगाई से पहले बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई का आदेश जारी
मौके पर मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मंगल सिंह और नगर आयुक्त रवि आंनद ने बताया कि पिंक सिटी बस चलने से महिलाओं को काफी सहूलियत होगी. अब उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में जाने के लिए ऑटो का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यह बसें सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी. महिलाओं की हित को ध्यान में रखते हुए बस का किराया भी बहुत कम रखा गया है. इसमें सिर्फ महिलाएं ही सफर कर सकेंगी साथ ही उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही