Search

 
 
 

पलामू : युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

 
Hussainabad (Palamu) :   हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चनकार कस्तूरी गांव के टोला नोनियाडीह में बीती रात एक युवती ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान 19 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर हुसैनाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी. वहीं काजल कुमारी के दादा दीपन चौहान ने बताया कि उनकी पोती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही