Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्थानीय भाजपा सांसद-विधायक की वजह से पलामू जा रहा पीछे : राजेंद्र सिन्हा

Palamu :  पलामू जिला के प्रभारी मंत्री सह महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा मांझी ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही मंत्री जोबा मांझी ने बीस सूत्री की बैठक की. टाउन हाल में 2599 मॉडल प्री स्कूल कीट का वितरण किया गया और कई मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन भी हुआ. आमंत्रण के बाद भी भाजपा के स्थानीय सांसद और विधायक मौके पर मौजूद नहीं रहे. इसकी झामुमो ने निंदा की. झामुमो के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यहां के स्थानीय भाजपा सांसद-विधायक पलामू का विकास नहीं चाहते हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drinking-water-executive-engineer-sanjay-kumar-accused-of-embezzlement-of-2-crores-sent-to-jail/">धनबाद

: 2 करोड़ गबन के आरोपी पेयजल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार जेल भेजे गए

ओछी राजनीति कर रही भाजपा- राजेंद्र

झामुमो नेता ने कहा कि मंत्री जोबा मांझी पलामू के विकास के लिए समय निकाल कर कार्यक्रम में भाग लेने आईं. यह कार्यक्रम किसी पार्टी का नहीं था. आम जनता और पलामू के विकास के लिए था. उन्होंने कहा कि झामुमो के सभी मंत्री और विधायक लोकतंत्र को मानते हैं और सभी को सम्मान देना जानते हैं, लेकिन ओछी राजनीति करने से भाजपाई बाज नहीं आ रहे. इन लोगों की वजह से ही पलामू आज पीछे जा रहा है. ये लोग सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करना जानते हैं. परंतु जनता को जिससे फायदा होता है वो काम ये लोग नहीं करते हैं. विकास की बात करना तक नहीं जानते हैं. राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि पलामू पहला जिला बना जहां तितली योजना की शुरूआत हुई. इसके लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंत्री जोबा मांझी को पलामू की जनता की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं. इसे भी पढ़ें :बड़ी">https://lagatar.in/big-news-caste-census-hearing-postponed-in-sc-justice-sanjay-karol-recuses-himself-from-a-two-judge-bench/">बड़ी

खबर: जातीय जनगणना की सुनवाई SC में टली, दो जजों की बेंच में जस्टिस संजय करोल ने खुद को किया अलग 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही