Search

 
 
 

पलामू : राज्यपाल से पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग

 
Medininagar: अखिल झारखंड छात्र संघ ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पलामू उपायुक्त के माध्यम राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा है. मांगपत्र में कहा गया कि झारखंड सरकार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराएं. पेपर लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक एसआईटी बैठाई है लेकिन अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की समझ है कि यह जांच इस मामले के लिए पर्याप्त नहीं है. पेपर लीक मामले में राज्य के उच्च अधिकारियों की संलिप्ता भी है. इसलिए एसआईटी द्वारा की जा रही जांच प्रभावित होने की संभावना है. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक राज ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक की सीबीआई जांच के लिए हम लगातार आंदोलन कर रहे हैं. सीबीआई जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा. इसी कड़ी में 17 फ़रवरी को आजसू हजारों अभ्यर्थियों के साथ उनके हक के लिए राज्यभवन के समक्ष एकदिवसीय प्रदर्शन करेगा . जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि सरकार अपनी गलत नीति और नियत से छात्रों के भविष्य को अंधेरे में धकेल रही है. मौके पर हिमांशु रंजन, प्रियांशु वर्मा, बिपिन शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चीन">https://lagatar.in/if-we-want-to-compete-with-china-india-will-have-to-increase-its-power-ashok-kumar-kanth/">चीन

से टक्कर लेना है तो भारत को बढ़ानी होगी शक्ति : अशोक कुमार कंठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही