Search

 
 
 

पलामू : उच्चकों ने महिला के 50 हजार रुपये उड़ाये

 
Nilambar Pitambarpur (Palamu) : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुरमूसी गांव निवासी महिला जैबुन बीवी पति मुकीम मियां उम्र 35 वर्ष से उच्चकों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना दिन के करीब एक बजे की है. महिला ने बताया कि वह एसबीआई ब्रांच से शनिवार को दिन में लगभग 1:00 बजे पचास हजार रुपया निकल कर पैदल घर जा रही थी. इसी दौरान वह लेस्लीगंज पुराना बाजार में सिंगार का समान लेने के लिए बिनोद लाल के सिंगार स्टोर में रुकी. जहां साथ में झोला में रखे मिक्सर ग्राइंडर एवं खाने का सामान सहित झोला में रखे पचास हजार रुपये दुकान के काउंटर के नीचे रख दी और सामान लेने लगी. इतने में बाइक सवार एक व्यक्ति उस दुकान में कुछ लेने के बहाने पहुंचा और महिला का झोला ले उड़ा. घटना के बाद महिला परेशान होकर थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर उच्चके को पकड़ने की गुहार लगायी. यह घटना लेस्लीगंज थाना से 200 मीटर की दूरी पर हुई. बता दें कि प्रखंड मुख्यालय में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : गजब">https://lagatar.in/amazing-two-teams-from-bihar-reached-to-play-ranji-against-mumbai-then-there-was-huge-ruckus/">गजब

: मुंबई के खिलाफ रणजी खेलने पहुंच गई बिहार की दो टीम, फिर हुआ जमकर बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही