Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंडालको ने महिलाओं को किया सम्मानित

Medininagar (Palamu): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया कोल माइंस प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीपीओ स्वीटी सिन्हा, कजरी पंचायत की मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजना कुमारी सिंह, महिला सुपरवाइजर संगीता रवि, माइंस के यूनिट एचआर हेड अरूप बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. समारोह में प्रबंधन द्वारा एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका,सहिया व अपने महिला कर्मियों को सम्मानित किया. बीपीओ स्वीटी सिन्हा ने कहा कि हिंडालको प्रबंधन ने महिलाओं को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया है. सम्मान मिलने से महिलाएं अपने पूरी क्षमता के साथ और बेहतर तरीके से काम करेंगी. मुखिया रंजना कुमारी सिंह ने कहा कि इस तरह के सम्मान मिलने से महिलाओं की कार्य क्षमता में और विकास होगा. आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में बेहतर कर रही हैं. इसे भी पढ़ें- होली">https://lagatar.in/happiness-returned-in-holi-the-head-of-the-house-returned-after-6-years-an-atmosphere-of-happiness/">होली

में लौटी खुशियां : 6 साल बाद लौटा घर का मुखिया, खुशी का माहौल
बाल विकास परियोजना पाटन के महिला सुपरवाइजर संगीता रवि ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता की बात है कि आज महिलाएं अपने प्रतिभा के बल पर सभी क्षेत्रों में परचम लहरा रहीं हैं. कंपनी ने महिलाओं को सम्मानित कर सराहनीय कार्य किया. एचआर हेड अरूप बनर्जी ने कहा कि कंपनी महिला सशक्तिकरण को लेकर शुरू से काम कर रही है. कंपनी में भी महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नौकरी दी जा रही है. कंपनी आज महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करने का काम किया है. इस मौके पर महाराणा प्रताप सिंह, जयंत शुक्ला,असगर हुसैन, अनीता भगत, सुहानी,नीलम चौबे,रेणु देवी, प्रिंस सिंह,आनंदी देवी,मंजु कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  80">https://lagatar.in/a-cyber-criminal-arrested-in-80-thousand-fraud-case/">80

हजार ठगी मामले में एक साइबर अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही