Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पिपरा गांव में सम्मान समारोह, यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नंददेव यादव ने लोगों को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Vishrampur (Palamu) : विश्रामपुर प्रखंड के गुरी पंचायत स्थित पिपरा गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा नेता नंददेव यादव ने सम्मान  समारोह का आयोजन किया . जहां विश्रामपुर प्रखंड के सभी पार्टी के सम्मानित नेता सहित स्थानीय लोग शामिल हुए. भाजपा नेता सह यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष नंददेव यादव ने गणमान्य लोगों को शॉल देकर तथा पगरी पहना कर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-civic-action-program-organized-in-turi-materials-distributed-among-the-needy/">पलामू

: तुरी में सिविक एक्शन प्रोग्राम का हुआ आयोजन, जरूरतमंदों में बांटी सामग्री

झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया

इसके पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर नंददेव यादव के आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा पंचायत समिति सदस्य रास बिहारी तिवारी ने झंडोत्तोलन करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन भाजपा नेता नंद देव यादव की ओर से किया गया. मौके पर श्री यादव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो, इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करने की जरूरत है. प्रखंड क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलता रहा तो विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा. इसे भी पढ़ें-निरसा">https://lagatar.in/nirsa-drivers-opposed-the-proposal-of-new-vehicle-owners/">निरसा

: नये वाहन मालिकों के प्रस्ताव का चालकों ने किया विरोध

जरूरतमंदों की सेवा में  सुकून मिलता है

भाजपा नेता नंद देव यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सम्मान और जरूरतमंदों की सेवा में उन्हें सुकून मिलता रहा है. वे समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित कर करते रहे हैं.  कहा गया कि विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा अपेक्षित विकास कार्य नहीं किया गया है. आगे भी ऐसा न हो हम सभी को योग्य व कर्मठ प्रत्याशी को सहयोग देकर आगे लाना होगा. मौके पर गुरी पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, इदरीश हवारी, कांग्रेसी नेता विजय कुमार चौबे, तोलरा पंचायत की मुखिया सुमित्रा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र यादव,  राम लखन पांडेय, रामधनी यादव  सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही