Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : माइंस संचालकों की गुंडागर्दी, पिस्तौल निकाल ग्रामीण पर कर दी फायरिंग

Advertisement
Advertisement

माइंस संचालकों और ग्रामीणों में नोकझोंक के बाद शुरू हुआ  था पथराव  

Medininagar : पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के झरहा में माइंस संचालकों और ग्रामीणों के बीच गुरुवार को झड़प हो गई. इस झड़प में माइंस संचालकों की तरफ से फायरिंग भी की गई. झड़प का वीडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में माइंस संचालक द्वारा पिस्तौल लहराते देखा जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में तनाव जारी था. दरअसल, पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के इस इलाके में चार से पांच माइंस संचालित हैं. माइंस से स्टोन ट्रांसपोर्टिंग के लिए ग्रामीण सड़क का ही इस्तेमाल किया जाता है. ग्रामीण सड़क पर हाइवा चलता है, जिस कारण रोड टूट गई है. ग्रामीण रोड टूटने का विरोध कर रहे हैं और उनका आरोप है कि हाइवा चलने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का आरोप है विरोध करने पर माइंस संचालकों के साथ नोक-झोंक हो गई. इसके बाद पथराव शुरू हो गया. पथराव के दौरान ही माइंस संचालक की तरफ से पिस्तौल निकाल फायरिंग की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद नौडीहा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर समझौते की कोशिश में लगी है. नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि रोड को लेकर विवाद है, दोनों तरफ से आवेदन दिया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-angry-people-blocked-mecon-gate-with-dead-body/">रांची:

आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मेकॉन गेट किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही