Search

 
 
 

पलामू : शबरी जयंती पर उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धा भाव से माता की पूजा

 
माता शबरी नारी शक्ति की प्रतीक : पुष्पा देवी Chhatarpur, Palamu:  शहर के फुलवारी मैदान में शनिवार को माता शबरी जयंती सह भुईयां परिवार मिलन समारोह में उमड़ी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माता शबरी की पूजा की. छतरपुर, नौडीहा बाजार, पाटन, हरिहरगंज, बिश्रामपुर, मेदिनीनगर, हरिहरगंज, पिपरा, हुसैनाबाद सहित पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग आदि समारोह में भाग लिया. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार एवं छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने माता शबरी की प्रतिमा की पूजन किया. विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि माता शबरी नारी शक्ति के प्रतीक है. जिनके द्वार पर भगवान राम को स्वयं आना पड़ा था. माता शबरी इस बात की प्रतीक है कि अगर आपकी श्रद्धा सच्ची हो तो भगवान आपके द्वार पर स्वयं आएंगे. माता शबरी से हम सभी को यह सीखने की जरूरत है कि श्रद्धा, शिक्षा, धैर्य और प्रतीक्षा में बहुत ताकत होती है. उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को माता शबरी जयंती मनाया जाता है. इस कार्यक्रम के बहाने सभी से मिलना-जुलना होता है. भुईयां जाति की पहचान समाज में विशिष्ट बने इसके लिए सभी स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-pm-modi-will-inaugurate-10-health-institutions-online/">हजारीबाग

: 10 स्वास्थ्य संस्थानों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

भुईयां समाज शिक्षा पर दें जोर : मनोज कुमार

पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि पलामू व गढ़वा जिले में सबसे अधिक भुईयां समाज के लोग रहते हैं. हर जगह पर इनका आर्थिक व सामाजिक शोषण भी हो रहा है. उन्होंने कहा कि भुईयां समाज के लोग शिक्षा में काफी पीछे हैं. वे शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को स्कूल भेजें और उन्हें शिक्षित कर उनका भविष्य बनाएं. उन्होंने कहा कि सभी समाज के लोग आज के समय में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन भुइयां समाज आज भी पिछड़ा है. मनोज कुमार ने कहा कि माता शबरी की जयंती समारोह छतरपुर में चौथी बार आयोजित की जा रही है. भुईयां समाज में भी पढ़े-लिखे लोग हैं जो समाज के लिए कुछ अच्छा करने की सोच रखते हैं. भुईयां समुदाय, दलित वर्ग में भी सबसे पीछे है. हर समाज में कुछ लोग जयचंद की भूमिका निभाते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. पूरे झारखंड में भुईयां समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र जनप्रतिनिधि छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी हैं. वह दिन-रात मेहनत करते हैं कि ताकि भुईयां समुदाय भी उन्नति की राह पर बढ़े और बेहतर पहचान कायम कर सके. पूर्व सांसद ने कहा कि शबरी जयंती गांव-गांव में मनायी जानी चाहिए. मौके पर शिव कुमार, बिगन भुइयां, रामस्नेही, चनर भुइयां, रामपुकार भुइयां, रामाशीष भुइयां, रौशन भुइयां, जयराम भुइयां, बुधन भुइयां, विसुनघोटी भुइयां, गणेश भुइयां, भागीरथ भुइयां, कुश भुइयां, किसून भुइयां, भदय भुइयां, सुदामा भुइयां, उपेंद्र भुइयां, देवरानी देवी, हरिराम भुइयां, रामजी भुइयां, भागीरथ भुइयां और हजारों की संख्या में भुइयां परिवार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-polices-dog-squad-strengthened-eight-swans-recovered-together/">झारखंड

पुलिस का डॉग स्क्वॉयड मजबूत,एक साथ आठ स्वान बहाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही