Search

 
 
 

पलामू : किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

 
Hussainabad (Palamu) : जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव के एक किराना दुकान से 42 बोतल अंग्रेजी शराब व 6 बोतल बियर की बोलत बरामद की है. पुलिस ने दुकान के मालिक को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरेवा गांव के एक किराना दुकान में अंग्रेजी शराब की बिक्री अवैध ढंग से की जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर किराना दुकान में शनिवार शाम छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को दुकान से 42 बोतल अंग्रेजी शराब और 6 बियर की बोतले बरामद की. पुलिस अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में किराना दुकान के मालिक बिट्टू मेहता को गिरफ्तार कर लिया. प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि किराना दुकानदार कहां से शराब लाता था, इसका पता लगाया जा रहा है. किराना दुकान से बरामद शराब की बोलते देखकर लग रहा है कि यह झारखंड सरकार की दुकानों से लायी गयी है. पुलिस उस दुकान का पता लगाने की कोशिश कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही