Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : हुसैनाबाद वैक्सीनेशन के मामले में लक्ष्य के करीब

Advertisement
Advertisement
Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मियों की जागरूकता से अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में 2 लाख 25 हजार 633 लोगों को वैक्सीन का डोज लगाकर यह क्षेत्र लक्ष्य के करीब पहुंच गया है. इस संबंध में हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रतनेश कुमार व अस्पताल प्रबंधक विभूति कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन डोज को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी लगातार जागरूकता के साथ डोज देने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि अनुमंडल के तीनों प्रखंड में 2 लाख 83 हजार 636 की आबादी वाला यह क्षेत्र पूर्ण रूप से क्षेत्र के शेष बचे लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज देने में जुटा है. उन्होंने कहा कि प्रति दिन 1200 से अधिक वैसे लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है, जो इससे वंचित थे. इसे भी पढ़े-विधानसभा">https://lagatar.in/anti-mob-lynching-bill-passed-in-the-assembly-now-rigorous-life-imprisonment-and-fine-up-to-25-lakhs/">विधानसभा

में एंटी मॉब लिंचिंग विधेयक पास, अब सश्रम आजीवन कारावास और 25 लाख तक जुर्माना

लक्ष्य प्राप्ति के लिये कर्मचारी प्रयासरत हैं

उन्होंने कहा कि उपायुक्त पलामू व सीएस पलामू के निर्देश पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुमंडल के 42 पंचायतों के हर गांव टोला मुहल्ला में घूम घूम कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. जल्द ही अनुमंडल लक्ष्य के करीब होगा. उन्होंने कहा कि अनुमंडल के कुछ पंचायत के कुछ गांव में कोरोना वैक्सीन डोज लेने से पिछड़े हुए हैं. जिसे पूरा करने के लिए पंचायत प्रतिनिधि के साथ साथ आंगनबाड़ी सेविका से भी सहयोग लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल की टीम पलामू प्रमंडल में सबसे आगे पायदान पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है. जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही