Search

 
 
 

पलामू: सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत

 
Palamu: पलामू जिला के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत में सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत हो गई. मृतक की पहचान 54 वर्षीय बैजनाथ साव व 50 वर्षीय उनकी पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक बैजनाथ साव और उनकी पत्नी खाना खाने के बाद अपने घर में सोए हुए थे. तभी रात में अचानक किसी सांप ने दोनों को काट लिया. जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. लेकिन उन्होंने अस्पताल न जाकर रात भर झाड़-फूंक में बीता दिये. सुबह जब उनकी हालत गंभीर होने लगी तो दोनों को अनुमंडल अस्पताल छतरपुर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-land-dispute-going-on-for-50-years-settled-in-manjhari-police-station/">चाईबासा

: 50 वर्ष से चल रहे भूमि विवाद का मंझारी थाना में हुआ निपटारा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही