Palamu: पलामू जिला के मेदिनीनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार में रिटेनर व एलएडीसी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय की पहल पर, पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराया गया. महिला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन देकर ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. जिसके बाद प्री लिटिगेशन के तहत विविध आवेदन संख्या 38/2023 दर्ज कर ससुराल वालों को नोटिस भेजकर कर बुलाया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने इस मामले को मध्यस्थता कराने के लिए एलएडीसी को अग्रसारित किया था. एलएडीसी कार्यालय में दोनों पक्षों से बातचीत कर उनके बीच सुलह करायी गयी. जिसके बाद दोनों ने संयुक्त सुलहनामा दाखिल किया. इसे भी पढ़ें: गोड्डा">https://lagatar.in/godda-youth-injured-in-road-accident-admitted-to-hospital-scuffle-between-wife-and-girlfriend-over-service-care/">गोड्डा
: सड़क दुर्घटना में घायल युवक अस्पताल में भर्ती, सेवा-सुश्रूषा को लेकर पत्नी व प्रेमिका के बीच हाथापाई [wpse_comments_template]
पलामू: एलएडीसी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय की पहल से सुलझा पति-पत्नी का विवाद

Leave a Comment