Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : शिकारियों की जाल में फंस कर लकड़बग्घे की मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Palamu : जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सोलहबीघा गांव में जाल में फंसने से एक लकड़बग्घे की मौत हो गयी है. बताया जा रहा है कि शिकारियों ने जाल बिछायी था. जिसमें फंसने से लकड़बग्घे की मौत हो गयी. शिकारियों ने जंगली सूअर को फसाने के लिए लगाए गए जाल लगाया था. मामले की सूचना मिलने पर मेदिनीनगर वन प्रमंडल के कुंदरी रेंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. अज्ञात शिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. इसे भी पढ़ें - तृणमूल">https://lagatar.in/twitter-account-of-trinamool-congress-hacked-hacker-changed-name-and-profile-picture/">तृणमूल

कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने नाम और प्रोफाइल पिक्चर बदला

रेंजर संजीव चौधरी ने लकड़बग्घे के शव को कब्जे में लिया

वन विभाग कुंदरी रेंज के रेंजर संजीव चौधरी गांव पहुंचकर लकड़बग्घे के शव को कब्जे में लिया. पशु चिकित्सकों पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जा रहा है कि जाल में लकड़बग्घे के फंसने के बाद शिकारी डर गए खुद को बचाने के लिए लकड़बग्घे को भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि रेंजर ने इस मामले को खारिज करते हुए बताया कि जाल में फंसने और लगातार खिंचाव होने से लकड़बग्घे की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें - G-20">https://lagatar.in/g-20-summit-no-fly-zone-declared-within-500-meters-radius-of-hotel-radisson-blu-and-chanakya-bnr/">G-20

Summit : होटल रेडिसन ब्लू और बीएनआर के 500 मीटर की परिधि में NO FLY ZONE घोषित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही