Search

 
 
 

पलामूः ICICI बैंक ने सीएसआर के तहत दिया एंबुलेंस, डीसी ने दिखायी हरी झंडी

 
Medininagar (Palamu): आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन को एडवांस लाइफ सपोर्ट से युक्त एंबुलेंस सुपुर्द किया. समाहरणालय परिसर में आईसीआईसीआई के प्रतिनिधि ने उपायुक्त शशि रंजन को सांकेतिक रूप से एंबुलेंस की चाबी सौंपी. जिसके पश्चात उपायुक्त,सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल व आईसीआईसीआई के प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया. इस अवसर पर उपायुक्त रंजन ने कहा कि उपलब्ध एंबुलेंस के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने आईसीआईसीआई के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट से युक्त इस एंबुलेंस से ग्रामीण क्षेत्रों को भी फायदा होगा. मौके पर उपरोक्त के अलावे आईसीआईसीआई के जोनल हेड दीपांकर बसु,रीजनल हेड राकेश कुमार,ब्रांच मैनेजर कुमार रंजन समेत अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-meeting-of-assurance-committee-regarding-train-operation-on-palasthali-andal-route/">रांचीः

पलास्थली-अण्डाल रूट पर ट्रेन परिचालन को लेकर आश्वासन समिति की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही