Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : एयरफोर्स में जाने की है चाहत तो 17 से 6 फरवरी तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Advertisement
Advertisement
  • पटना के वायुसेना स्टेशन से आये चयन अधिकारियों ने डीसी से की मुलाकात, अग्निवीर भर्ती के बारे में कराया अवगत
  • एयरफोर्स में जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : डीसी
Medininagar : पलामू डीसी शशि रंजन से शनिवार को उनके कार्यालय में पटना के वायुसेना स्टेशन से आये चयन अधिकारी सार्जेंट प्रदीप सिंह, सार्जेंट हिमांशु व सार्जेंट जी एस नेगी ने मुलाकात की. तीनों चयन अधिकारियों ने डीसी को एयरफोर्स में 17 जनवरी से प्रारंभ हो रहे अग्निवीर भर्ती के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने डीसी से इस भर्ती प्रक्रिया का जिले में अधिकाधिक व योग्य छात्रों के बीच प्रचार-प्रसार करने में सहयोग की मांग की. इस पर डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया.

एयरफोर्स में जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : डीसी

डीसी शशि रंजन ने कहा कि जिले के वैसे युवा जो एयरफोर्स में जाने की इच्छा रखते हैं उन सभी के लिए यह सुनहरा अवसर है. भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से 6 फरवरी 2024 को रात 11 बजे तक किया जा सकता है. भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in

पर देखा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-an-employee-reached-cm-house-with-the-file-from-ed-office/">रांची

: ईडी ऑफिस से फाइल लेकर सीएम हाउस पहुंचा एक कर्मचारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही