Search

 
 
 

पलामू IG और लातेहार SP ने बूढ़ा पहाड़ की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनींं

 
  • बूढ़ा पहाड़ में पांच घंटे रहे पलामू IG और लातेहार SP
  • बाइक से दो घंटे का सफऱ कर बूढ़ा पहाड़ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे
  • सीआरपीएफ व पुलिस जवानों से बातचीत की और समस्याओं को सुना
  • ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं 
Sanjeet Yadav  Palamu : पलामू के जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा और लातेहार एसपी अंजनी अंजन मंगलवार देर शाम बूढ़ापहाड़ पहुंचे. वहां दोनों अधिकारी ने नावटोली और तिसिया पुलिस कैंप की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही बूढ़ापहाड़ इलाके में तैनात सीआरपीएफ व पुलिस जवानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना. आईजी और एसपी ने ग्रामीणों की भी समस्याओं को जाना. ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों को सड़क समेत कई समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने आईजी को बताया कि बूढ़ापहाड़ इलाके में सड़क की समस्या है. दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन देने हुए बताया कि इलाके को जोड़ने वाली सड़क निर्माण की मंजूरी मिल गयी है. इसको लेकर टेंडर भी जारी हुआ है. जल्द इलाके में रोड और पूल का निर्माण कार्य शुरू होगा. मौके पर प्रोविजनल आईपीएस ललित, प्रोविजनल डीएसपी प्रदीप, बारेसाड़ थाना प्रभारी करण यादव सहित कई जवान मौजूद रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-3-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही