Search

 
 
 

पलामू : 50 लाख रूपये की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 
Palamu:  लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब की बिक्री, तस्करी पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग ने छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 फोरलेन बाइपास स्थित चौकड़ा मोड़ के समीप एक निर्माणाधीन मकान में छापामारी कर 50 लाख रूपये की शराब जब्त किया. मकान के अलग अलग चार कमरो में शराब की पेटियों भरी हुई थी. कुल 850 पेटी शराब बरामद हुई है. इस सिलसिले में मकान सह शराब मालिक मनोज यादव, पिता विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद शराब की बोतलों पर फॉर सेल पंजाब एवं अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ है. एक पेटी में क्वार्टर बोतल 48 पीस, हाफ 24 पीस एवं फूल 12 पीस भरी हुई थी. करीब 12 हजार बोतल शराब इन पेटियों में भरी हुई मिली. गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. टीम में सब इंस्पेक्टर देवी लाल सोरेन, ललित सोरेन एवं सहायक अवर निरीक्षक अनूप कुमार व जवान शामिल थे. एनएच से करीब 50 फीट दूर एक तल्ला मकान में सारी शराब रखी हुई थी. इसी मकान में आरोपी मनोज यादव परिवार के साथ रहता है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विनोद यादव पिछले डेढ़ दो साल से इस कारोबार में जुड़ा हुआ था. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/bjp-will-win-on-all-seats-of-the-state-including-dhanbad-laxmikant-ii-including-2-news/">धनबाद

सहित राज्य की सभी सीटों पर भाजपा की होगी जीत : लक्ष्मीकांत II समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही