Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः अवैध स्टोन चिप्स माफिया की दादागिरी, सीओ-सीआई को पीटा, हाईवा छुड़ा ले गए, 4 पर प्राथमिकी

Medininagar: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं की दबंगई सामने आई है. शनिवार रात करीब 8:45 बजे एनएच-139 के कटैया मोड़ पर जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने अवैध स्टोन चिप्स लदे दो हाईवा जब्त किए.
Advertisement
Advertisement
जब्त हाईवा, जिसे माफिया के लोग छुड़ा ले गये.

Medininagar: पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं की दबंगई सामने आई है. शनिवार रात करीब 8:45 बजे एनएच-139 के कटैया मोड़ पर जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने अवैध स्टोन चिप्स लदे दो हाईवा जब्त किए.

अधिकारी जब जब्त वाहनों को थाना लेकर जा रहे थे, तब बेलौदर मोड़ के पास कुछ लोग पहुंचकर हाईवा छुड़ाने लगे. विरोध करने पर अंचलाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा और सीआई नंदलाल कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई.

इसके बाद आरोपी जब्त दोनों हाईवा को जबरन छुड़ाकर फरार हो गए. मामले में हरिहरगंज थाना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही