Search

 
 
 

पलामू : यूक्रेन-रूस युद्ध का असर, राशन में गेहूं का कोटा हुआ कम

 
Palamau : जब से यूक्रेन और रूस में युद्ध शुरु हुआ है तब से गेहूं पर संकट मंडराने लगा है. भारत सरकार ने पहले ही गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है. झारखंड में गरीबों को मिलने वाले राशन में गेहूं के कोटे को कम कर दिया गया है. कम किए गए गेहूं के बदले में चावल का कोटा बढ़ाया गया है. प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना में तो बिल्कुल भी गेहूं नहीं मिलेगा, बदले में पूरा कोटा चावल का दिया जाएगा. केंद्र सरकार के द्वारा गरीबों को मिलने वाले गेहूं में कटौती की गई है, जिस कारण उनके रोटी पर भी संकट हो गई है. इस पर अधिकारियों ने कहा कि आने वाले वक्त में गरीबों को मिलने वाले राशन से गेहूं को बंद कर दिया जाएगा. बता दें कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं की सप्लाई कम कर दी गई है. पलामू में 19 लाख राशन कार्ड धारी है सभी लाभुकों को 4 किलो चावल और 1 किलो गेहूं दिया जा रहा है. पलामू जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने बताया कि पीडीएस सिस्टम के तहत लाभुकों को 4 किलो चावल और 1 किलो गेहूं दिया जा रहा है, पहले 3 किलो चावल और 2 गेंहू दिया जाता था. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-the-allegations-of-discrimination-in-the-selection-of-the-scheme-the-mayor-said-sharing-the-funds-equally-is-a-crime/">आदित्यपुर

: योजना चयन में भेदभाव के आरोपों पर मेयर ने कहा – फंड बराबर बांटना अपराध [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही