Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू :  पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी

Advertisement
Advertisement
 Palamu : पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर  हत्या कर दी. यह घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव की है.  जहां पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद में छोटे भाई इंद्रजीत यादव ने अपने बड़े भाई यमुना यादव को चाकू से मार कर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर वहां पहुंची सदर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-09-jan-cm-hemants-family-is-corona-positive-raghuvar-lashed-out-at-mob-lynching/">सुबह

की न्यूज डायरी।09 जनवरी।। CM हेमंत का परिवार कोरोना पॉजिटिव। मॉब लिंचिंग पर बरसे रघुवर। रांची में मिलेगी जाम से मुक्ति। संक्रमित भी डालेंगे वोट।इसके अलावा कई खबरें और वीडियो।।

 क्या है मामला

जानकारी के अनुसार यमुना यादव के पिता एफसीआई से रिटायर हुए थे. परिवार में पांच भाई हैं. पिता के खाते में रिटायरमेंट के करीब 10 लाख रुपये जमा थे. इसी 10 लाख रुपये को लेकर यमुना यादव और उसके छोटे भाई इंद्रजीत यादव के बीच विवाद था. जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात यमुना यादव शराब के नशे में घर पहुंचा. यहां उसका परिजनों से विवाद हो गया. इसी क्रम में इंद्रजीत यादव के साथ उसका झगड़ा शुरू हो गया. आरोप है कि  झगड़े में इंद्रजीत यादव ने यमुना यादव को घर के आंगन में चाकू से गोदकर मार डाला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही