Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : कार्यशाला में विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Rajiv Kumar Pandava (Palamu) : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को बीआरसी पंडवा में किया गया. कार्यशाला में प्रशिक्षण का शुभारंभ  दीप जलाकर कर   बीईईओ अशोक कुमार, बीपीएम जरीना प्रवीण ने किया. इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीईईओ अशोक कुमार ने कहा कि बच्चों की स्वच्छता स्कूली शिक्षा में निहित है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है.  कहा कि आप सभी विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें. इसे भी पढ़ें-UPA">https://lagatar.in/cm-held-a-meeting-with-upa-mla-appreciated-the-answers-given-on-the-questions-of-the-opposition/">UPA

विधायक संग सीएम ने की बैठक, विपक्ष के सवालों पर दिये जवाबों की सराहना की उन्होंने यूनिसेफ ने 59 बिंदुओं पर विद्यालय को स्वच्छता कार्य योजना  तैयार करने को कहा है. इसे हर विद्यालय हर हाल में तीन प्रति में तैयार करेंगे. कहा गया कि विद्यालय में बच्चों को मुख्य रूप से खाने से पहले तथा शौच के बाद हाथ धुलाई के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है‌. इस मौके पर    बीआरपी सुभाष ओझा, ओम प्रकाश सिंह,शिक्षक रामानुज प्रसाद, अनिल सिन्हा, अशोक कुमार पाठक, सत्यनारायण पांडेय, अरुण तिवारी, नंदकुमार मेहता, अभय कुमार द्विवेदी, धनंजय मेहता, अंजली सेंगर, उर्मिला देवी,निर्मला कुमारी, सत्येंद्र मेहता  सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही