Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : एफसीआई गोदाम का उद्घाटन, 4 महीने का एडवांस राशन रहेगा उपलब्ध

Palamu :  जिले के चैनपुर में सोमवार को एफसीआई गोदाम खुला. एफसीआई के महाप्रबंधक मनोज कुमार और विवेक भवानी सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. बता दें कि ये गोदाम दस हजार टन कैपेसिटी वाला गोदाम है. महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना काल में एफसीआई कर्मियों ने सेवा भावना से कार्य किया है. इस दौरान पूरे देश में राशन की आपूर्ति जारी रही. उन्होंने कहा कि इस गोदाम में 4 महीने का एडवांस राशन उपलब्ध रहेगा. वहीं उप महाप्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने कहा कि एफसीआई का गोदाम उपलब्ध हो जाने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों को रोजगार मिलेगा. जबकि मंडल प्रबंधक सतानिक प्रसाद ने कहा कि गोदाम से पलामू जिले के अलावा गढ़वा के तीन प्रखंडों को खाद्यान्न की आपूर्ति की जाएगी.. मौके पर ज्ञान चंद पांडे, गोदाम मालिक विवेक भवानी सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज कुमार सिंह टिकैत, विश्व देव नारायण सिंह, अविनाश वर्मा, किशोर पांडेय, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-korra-police-arrived-to-investigate-the-encroached-land-of-saint-columba-college/">हजारीबाग

: संत कोलंबा कॉलेज की अतिक्रमित जमीन की जांच करने पहुंची कोर्रा पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही