Search

 
 
 

पलामू : मां गढ़देवी होम डेकोर दुकान का उद्घाटन

 
Untari Road, Palamu :  शहर के नामधारी कॉलेज के समीप मां गढ़देवी होम डेकोर दुकान की शुरुआत हुई. दुकान का उद्घाटन पलामू संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, भाजपा नेता सूरज गुप्ता, मनीष गुप्ता और दुकान के प्रोपराइटर अजय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर प्रोपराइटर अजय कुमार ने बताया कि आज तक लोग अपने घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भव्यता देने के लिए मार्बल और टाइल्स का उपयोग किया करते हैं, जो कुछ ही अरसे बाद परेशानी का सबब बन जाता है. लेकिन मेरे यहां का यह पॉली ग्रेनाइट शीट, फॉम शीट, वालपेपर, पैनल और उडेन फ्लोरिंग आपके घर और दुकान की खूबसूरती बढ़ाएगा, वहीं परेशानी से भी उबारेगा. बिल्कुल मार्बल और टाइल्स सा दिखने वाला यह सामग्री अपने यहां के लिए बिल्कुल नया है. बिजनेस बेंच से संबंध रखने वाले इस ब्रांड की खासियत है कि यह वाटरप्रूफ, फायरप्रूफ तो हैं ही साथ ही इसमें दीमक भी नहीं लगता. इसे भी पढ़ें-गिरिडीहः">https://lagatar.in/giridih-action-against-cow-smugglers-54-animals-recovered-one-arrested/">गिरिडीहः

गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 54 पशु बरामद, एक गिरफ्तार

समय के साथ सबकुछ में हो रहा बदलाव : कामेश्वर बैठा

वहीं पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि खपड़ैल घरों से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले हमलोग आज तक मार्बल और टाइल्स को ही जान पाए हैं, लेकिन इस दुकान में मौजूद सारी सामग्री जहां एक ओर अपने आप में बेहद ख़ास है, वहीं दूसरी ओर सोचने पर भी विवश करने वाला है. यह भी कहना चाहूंगा कि कल का पिछड़ा गढ़वा वर्तमान गुजरते वक्त में एक नए स्वरूप में बदल रहा है. अब ज़रूरत है आपको मां गढ़देवी होम डेकोर में पहुंचने की, ताकि मार्बल और टाइल्स से अलग आपके घर और दुकान की खूबसूरती में चार चांद लग सके. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-quiz-competition-on-the-topic-choose-life-not-tobacco/">हुसैनाबाद

: ‘जिंदगी चुनो तंबाकू नहीं’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही