Search

 
 
 

पलामूः वार्ड 31 में प्रत्याशी मुमताज बानो के कार्यालय का उद्घाटन

मुमताज बानो के पति इबरार रिजवी ने मोहल्ले व क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद का लालच नहीं है और वे पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे.
 

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 31 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मुमताज बानो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. मुमताज बानो के पति इबरार रिजवी ने मोहल्ले व क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया.


उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद का लालच नहीं है और वे पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुमताज बानो सभी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगी और क्षेत्र में किसी भी तरह की कमीशनखोरी व घूसखोरी को पूरी तरह बंद किया जाएगा.

 

मौके पर मौजूद नदीम खान ने कहा कि इबरार रिजवी ने पूर्व में मुखिया के पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी वे जनता की आकांक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. मौके पर हाजी अयूब, अंजुमन मुस्लमीन के सदर रुस्तम मंसूरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही