Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये प्रोत्साहन भी जरूरी : एसपी

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) :  शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये प्रोत्साहन भी जरूरी है. आज के बच्चे कल देश और समाज के कर्णधार साबित होंगे. उक्त बातें पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कही. वे शनिवार को शहर थाना परिसर में आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में चयनित 18 छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि  आज का दिन काफी महत्व रखता है. इसे भी पढ़ें-नरसिम्हा">https://lagatar.in/bjp-leader-chandupatala-janga-reddy-who-defeated-narasimha-rao-passes-away/">नरसिम्हा

राव को हराने वाले BJP नेता चंदूपातला जंगा रेड्डी का निधन

राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर आगे बढ़े

आज घर- घर में मां सरस्वती की पूजा अराधना चल रही है. हम उपस्थित विद्यार्थियों से यह कहना चाहते हैं कि वे राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित होकर भविष्य में आगे बढ़े,ताकि उनका जीवन उच्च मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण में भागीदार बन सकें. मालूम हो कि पलामू एसपी ने कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए तीन श्रेणियों में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया था. करोना के कारण परीक्षा ऑनलाइन रखी गयी थी. इसे भी पढ़ें-मोरहाबादी">https://lagatar.in/the-footpath-shopkeepers-of-morhabadi-gave-72-hours-ultimatum-to-the-municipal-corporation/">मोरहाबादी

के फुटपाथी दुकानदारों ने नगर निगम को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

सभी को पुरस्कृत किया गया

इस कविता पाठ प्रतियोगिता में करीब 500 छात्रों ने भाग लिया. जिनमें 3 वर्ग के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को शनिवार के दिन एक सादे समारोह में सभी को पुरस्कृत किया गया. छात्र-छात्राएं पुरस्कार पाकर उत्साह से भरे हुए थे.मालूम हो कि पलामू एसपी गरीब छात्र-छात्राओं  के बीच शिक्षा का अलख जगा रहे हैं. जरूरतमंदों को मोबाइल एवं लैपटॉप के साथ-साथ प्रतियोगिता के माध्यम से उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. शहरवासियों ने उनके इस कार्य को काफी सराहा है.   [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही