Search

 
 
 

पलामू : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन

 
  • कृषि मंत्री बादल पत्रलेख करेंगे मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन
  • डीसी व एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी
Palamu :  स्वतंत्रता दिवस पर पलामू जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख प्रात: नौ बजकर पांच मिनट में झंडोत्तोलन करेंगे. इसको लेकर डीसी शशि रंजन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) रिष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से अंतिम तैयारियों का जायजा लिया. जवानों ने अंतिम दिन परेड का पूर्वाभ्यास किया. इस दौरान डीसी ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. डीसी व एसपी ने कार्यक्रम को बेहतर बनाने, समय पर उपस्थित होने और एहतियात बरतने के निर्देश दिये. परेड को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिये गये. शशि रंजन ने पलामूवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए हर-घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की. मौके पर नजारत उप समाहर्ता परितोष प्रियदर्शी, पलामू प्रमंडल के जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. (पढ़ें, रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-firing-over-land-dispute-one-dead-others-condition-critical/">रामगढ़

: जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/13rc_m_17_13082023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="627" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/13rc_m_16_13082023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="630" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/13rc_m_15_13082023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही