Search

 
 
 

पलामू : थाना प्रभारियों को दिया गया आईआरएडी एप का प्रशिक्षण

 
Palamu : पलामू समाहरणालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में थाना प्रभारियों को आईआरएडी एप का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में शहर थाना, सदर थाना, चैनपुर थाना, हुसैनाबाद थाना, पांकी थाना, नावा बाजार थाना और नावा जयपुर थाना के प्रभारी मौजूद थे. सीसीटीएनएस ऑपरेटर को भी आईआरएडी एप का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने आईआरएडी के महत्व के बारे में बताया. कहा कि कैसे आईआरएडी एप के द्वारा एकत्र की गई जानकारियों का विश्लेषण आईआईटी मद्रास करती है. इन जानकारियों के अनुसार ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां सुरक्षा के उपाय किये जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :बैंगलुरु">https://lagatar.in/india-emerged-from-the-churning-of-the-sea-in-bengaluru-meeting-the-decision-to-free-the-country-from-pm-modi/">बैंगलुरु

बैठक के समुद्र मंथन से निकला INDIA… देश को पीएम मोदी से मुक्ति दिलाने का निर्णय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/18rc_m_154_18072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई

मौके पर आईआरएडी एप्लीकेशन पर कैसे दुर्घटनाओं को प्रविष्ठ करना है, इसकी जानकारी दी गई. बताया गया कि आईआरएडी एप पर दुर्घटनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाती है. एप के माध्यम से ही ऑनलाइन एमवीआई और रोड एजेंसी से दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट मांगी जाती है. सभी विभागों द्वारा आईआरएडी पर डाटा प्रविष्ठ करने की अवधि 30 दिन है. डाटा को 30 दिनों के अंदर ही डाला जाना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम 19, 20 और 21 जुलाई को भी चलेगा. अन्य थाना प्रभारियों को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा. अंत में थानों में लंबित दुर्घटनाओं के मामले की समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nttf-rd-tata-institute-of-technology-welcomes-new-students-15-day-trial-session-for-260-students-begins/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में नए छात्रों का स्वागत, 260 छात्रों का 15 दिवसीय परीक्षण सत्र शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही