Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : जैप-8 में फायरिंग के दौरान आईआरबी का जवान घायल

Palamu : जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप 8 के परिसर में फायरिंग के दौरान आईआरबी का जवान घायल हो गया है. यह घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. जख्मी जवान का नाम हीरानंद हैं. जिन्हें MMCH में भर्ती करवाया गया है. जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि जैप 8 में आईआरबी में भर्ती हुए जवानों का प्रशिक्षण चल रहा है. इसी क्रम में रविवार की रात नाइट फायरिंग में जवान हीरानंद जख्मी हो गया. हीरानंद के इंसास में गोली फंस गई थी और फट कर छरे लग गया. इसे भी पढ़ें - कैमरे">https://lagatar.in/see-the-adorable-puja-pandals-of-different-districts-of-jharkhand-through-the-eyes-of-the-camera/">कैमरे

की नजर से देखिए झारखंड के विभिन्न जिलों के मनमोहक पूजा पंडाल

बोकारो में हो गई थी मौत

इससे पहले इस तरह की घटना बीते 28 सितंबर को बोकारो जिले में हुई थी. जहां जैप- 4 परिसर में आईआरबी के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई थी. आनन-फानन में जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया. जवान के सीने में गोली लगने से मौत हुई है. मृतक जवान सुशील कुमार साहिबगंज का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक मृतक जवान जैप चार में ट्रेनिंग कर रहा था. यहां आईआरबी के जवान पिछले दो वर्षों से यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं. जवान सुशील सहित अन्य जवानों को दुर्गा पूजा में ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा था. इसी दौरान मैगजीन से इसे हथियार और गोली दी गई. उसके बाद अचानक गोली चली और मृतक जवान के सीने में गोली लग गई. इसे भी पढ़ें - महागौरी">https://lagatar.in/worshiping-mahagauri-will-remove-child-related-problems-to-please-the-mother/">महागौरी

की पूजा करने से संतान संबंधी समस्या होगी दूर, मां को प्रसन्न करने के लिए रात रानी का चढ़ाये फूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही